Pratapgarh News:प्रतापगढ़ में कांग्रेस की मासिक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन जवाहरलाल गुप्ता को दी श्रद्धांजलि
Pratapgarh News: Congress holds monthly meeting in Pratapgarh; deliberations held on preparations for the 2027 elections; tribute paid to Jawaharlal Gupta.
Pratapgarh News:जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ की मासिक बैठक कांग्रेस कार्यालय, इंदिरा भवन, अंबेडकर चौराहा में जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सड़वा चंडिका के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष स्वर्गीय जवाहरलाल गुप्ता को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया।
हल्द्वानी मामले को लेकर सरकार पर निशाना
बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली स्थल से जुड़े कथित ‘शुद्धिकरण’ मामले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज होना सरकार की तानाशाही को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस तरह की कार्रवाई का राजनीतिक रूप से जवाब देगी।
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह
जिला महासचिव एवं पट्टी विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी सुनीता सिंह पटेल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के सहयोग से प्रदेश में बदलाव की जमीन तैयार होगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करने का आह्वान किया।
बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में स्वर्गीय जवाहरलाल गुप्ता की बेटी किरन गुप्ता, पीसीसी सदस्य रोहित कुमार शुक्ला, कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राम शिरोमणि वर्मा, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष काशी नारायण मिश्र, मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिन्हा, जिला प्रवक्ता मासूम हैदर और राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सरोज समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा सलमान खान, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद वसीम, मंगरौरा ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा, मांधाता ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद असलम, लक्ष्मणपुर ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा, जिला सचिव अशोक सिंह, जिला सचिव पृथ्वीराज गौतम, कांग्रेस सेवा दल के जिला महासचिव अश्विनी उपाध्याय और लाल बहादुर पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया।
बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और जनहित के मुद्दों पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने को लेकर भी चर्चा की गई।



