Pratapgarh News: गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई, मस्सन और अलीम उर्फ मोनू की 14.30 लाख की संपत्ति कुर्क

Pratapgarh News: Major action under Gangster Act, property worth Rs 14.30 lakh of Massan and Aleem alias Monu seized

Pratapgarh News: जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस एवं प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्तों पर बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर गैंग लीडर मस्सन और उसके गैंग सदस्य अलीम उर्फ मोनू की कुल 14.30 लाख रुपये की अवैध चल संपत्ति कुर्क कर ली गई।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में यह कार्रवाई थाना कोतवाली नगर में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमा संख्या 657/2025 के तहत की गई। प्रशासन के अनुसार अभियुक्तों ने आपराधिक गतिविधियों से अर्जित धन से वाहनों की खरीद की थी, जिन्हें धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया।
कुर्क की गई संपत्तियों में अलीम उर्फ मोनू की स्कार्पियो (कीमत 12 लाख रुपये) और यामाहा आर-15 मोटरसाइकिल (कीमत 1 लाख रुपये) शामिल हैं। वहीं गैंग लीडर मस्सन की रॉयल एनफील्ड 350 मोटरसाइकिल (कीमत 1.30 लाख रुपये) को भी कुर्क किया गया। कुल कुर्की की गई संपत्ति का मूल्य 14.30 लाख रुपये बताया गया है।
पुलिस के अनुसार मस्सन के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, आर्म्स एक्ट, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट सहित 12 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अलीम उर्फ मोनू पर भी हत्या के प्रयास, मारपीट, बलवा, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत 12 आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संगठित अपराध और अपराध से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस ने चेतावनी दी है कि कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और अपराध से अर्जित संपत्तियों को चिन्हित कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Read Also-Pratapgarh News-प्रतापगढ़ में सपा का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला, सरकारी नौकरियों में आरक्षण से छेड़छाड़ का लगाया आरोप

Related Articles

Back to top button