adevertisment Adevertiisment banner

Pratapgarh: पेट्रोल पम्प का टैंक काटते समय धमाका, जांच में जुटी पुलिस

Pratapgarh: जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बंद पुरानी पेट्रोल पंप का टैंक काटते समय सोमवार को सुबह तेज विस्फोट हो गया, जिसके चलते आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर कोतवाली नगर के गोपालापुर में मारुती एजेंसी के बगल मैदान में पहले पेट्रोल टंकी थी। वह काफी दिनों से बंद पड़ी थी। पेट्रोल टैंक को किसी कबाड़ी ने खरीद लिया था। सोमवार को सुबह नौ कबाड़ी टैंक को गैस कटर से कटवा रहा था। गैस कटर से काटते समय आग लगने के बाद जोरदार धमाका हो गया। ब्लास्ट इतना तेज था कि टैंकर के परखच्चे हवा में उड़ते हुए काफी दूर खेतों में जा गिरे। इस धमाके से खलबली मच गई।

हादसे में टैंक को काटने वाला शमीम गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसको इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Pratapgarh: also read- Jharkhand: संग्राम क्लब दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष काल्पनिक मंदिर का कर रही निर्माण

क्षेत्राधिकारी सदर अनुराग गुप्ता ने बताया कि प्रयागराज-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पेट्रोल पम्प जो बंद थी, जिसको कबाड़ी ने खरीदा था। वह आज सुबह टैंक की कटाई कर रहा था, तभी विस्फोट हुआ है, जिसकी जांच करायी जा रही है। विस्फोट में शमीम नाम का व्यक्ति घायल हुआ है जो टैंक को काट रहा था। इस मामले की गहनता से जांच करायी जा रही है।

Related Articles

Back to top button