adevertisment Adevertiisment banner

प्रयागराज: बच्ची को जन्म देने के बाद महिला अस्पताल के बाथरूम में फंदा लगाकर दी जान

प्रयागराज। धूमनगंज थाना क्षेत्र स्थित एक निजी नर्सिंग होम में एक बच्ची को जन्म देने के बाद महिला ने रविवार को अस्पताल में ही फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।

कानपुर नगर के बर्रा राहुल यादव धूमनगंज में शिवम अपार्टमेंट में अपनी पत्नी नीतू और एक बेटे को साथ लेकर एक बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर नौकरी कर रहे हैं। बताया जाता है कि राहुल ने अपनी 37 वर्षीय पत्नी नीतू को नारायण स्वरूप हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। 5 अप्रैल को नीतू यादव ने ऑपरेशन से एक बच्ची को जन्म दिया। राहुल जयसवाल प्राइवेट वार्ड लेकर अस्पताल में रह रहा था।

रविवार को अपार्टमेंट गया तो उसको खबर मिली कि उसकी पत्नी ने अस्पताल के कमरे में दरवाजा बंद कर कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब नर्स दवा देने पहुंची को दरवाजा बंद था। आहट ना मिलने पर झांककर देखा तो नीतू बाथरूम के अंदर फांसी के फंदे से लटक रही थी। शोरगुल सुनकर अस्पताल के डॉक्टर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना कर दी।

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर नीतू के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही कल्याणपुर कानपुर निवासी मृतका नीतू की मां मुन्नी देवी ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 12 साल पहले हुई थी।9 साल का एक बेटा है। अभी बेटी को जन्म दिया है।

आरोप लगाया है कि उसकी बेटी परेशान रहती थी। रविवार को महिला का दो डॉक्टरों के पैनल में पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया। धूमनगंज थाना प्रभारी का कहना है कि अस्पताल में महिला ने फांसी लगाई है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button