adevertisment Adevertiisment banner

प्रयागराज: अतीक की रिमांड अर्जी से सामने आया माफिया का पाक कनेक्शन, जानें क्या है मामला

प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिये प्रयागराज लाये गये अतीक अहमद को रिमांड पर लेने की जो अर्जी पुलिस ने न्यायालय में दी है, उसमें माफिया के पाकिस्तान से संपर्क की बात सामने आयी है। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को गुरूवार को प्रयागराज के सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया।

पुलिस ने दोनों की 14 दिन की कस्टडी रिमांड मांगी लेकिन कोर्ट ने उन्हें 13 अप्रैल शाम पांच बजे से 17 अप्रैल शाम पांच बजे तक के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड दी है। पुलिस रिमांड पेपर की कॉपी से चौकाने वाला खुलासा हुआ है। रिमांड पेपर की कॉपी में इस बात का जिक्र है कि अतीक और उसका गैंग पकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब के रास्ते आने वाले हथियारों को खरीदकर अपना खौफ का साम्राज्य मजबूत करता था।

रिमांड में लेकर पुलिस अतीक और अशरफ से उसके इस पाकिस्तान कनेक्शन पर भी पूछताछ करेगी जिससे इस माफिया के अपराध तंत्र की और परतें खुलेगी और उससे उसके अपराध तंत्र पर पुलिस और शिकंजा कस सकेगी। 

इस बीच अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम के एनकाउंटर पर उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने मुख्यमंत्री योगी ने के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा “ मेरे लिए योगी पिता समान हैं। उन्होंने जो किया अच्छा किया। उन्होंने हमें अच्छे से न्याय दिलाया है। पुलिस कर्मियों के सहयोग के लिए आभार, प्रशासन मुझे न्याय दिला रहा है।” उमेश पाल की मां शांति पाल ने कहा कि “मुख्यमंत्री और प्रदेश के पुलिस विभाग पर मुझे पहले से भरोसा था। अतीक के बेटे असद और गुलाम का एनकाउंटर उनके बेटे उमेश के लिए शुरुआती श्रद्धांजलि हैं।

Related Articles

Back to top button