adevertisment Adevertiisment banner

Prayagraj: डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड में बहुउद्देशीय सहकारी समिति का किया गया गठन

Prayagraj: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा ‘सहकार से समृद्धि’ के अन्तर्गत देश में नव गठित बहुउद्देशीय पैक्स ,डेयरी व मतस्य सहकारी समितियों का शुभारम्भ दिनांक:-25.12.2024 को नई दिल्ली में किया गया है, जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग इलाहाबाद डिस्ट्रिक्ट बैंक लिमिटेड इलाहाबाद मुख्यालय में की गयी I उक्त कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि उपेन्द्र सिंह मा संचालक यूपीसीबी लखनऊ ,कार्यक्रम के अध्यक्ष शिव मोहन मौर्य सभापति इलाहाबाद डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड इलाहाबाद जनपद प्रयागराज कौशाम्बी, विनोद कुमार सिंह उप आयुक्त एवं उप निबन्धक सहकारिता प्रयागराज मण्डल जनपद प्रयागराज ,अनिल शर्मा जिला विकास प्रबन्धक नाबार्ड एवं बैंक के सचिव मुख्य कार्यपालक अधिकारी ओमवीर सिंह ने आयोजित ‘सहकार से समृद्धि तक’ कार्यक्रम में भाग लिया I

कार्यक्रम में नव गठित समितियों को प्रमाण पत्र एवं बैंक शाखाओं के माध्यम से ऋण वितरण भी किया गया I उपेन्द्र सिंह ,संचालक यूपीसीबी ने कहा कि देश में एक भी पंचायत ऐसी नहीं होगी, जहां पैक्स, डेयरी या मत्स्य सहकारी समिति ना हो I उप आयुक्त एवं उप निबन्धक सहकारिता प्रयागराज मण्डल ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में लगभग 60 नई पहल की गई हैं , वे सहकारी क्षेत्र को और अधिक व्यापक बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी। बैंक अध्यक्ष शिव मोहन मौर्या ने सहकार से समृद्धि के उद्देश्यों को विस्तार से बताया I बैंक की आर्थिक एवं वित्तीय स्थिति के बारे में मोहम्मद बिलाल अनुभाग अधिकारी द्वारा बताया गया I

बैंक अध्यक्ष शिव मोहन मौर्या ने कहा, दो लाख प्राथमिक सहकारी समितियां पंजीकृत होते ही देश में एक भी पंचायत ऐसी नहीं होगी, जहां पैक्स, डेयरी या मत्स्य सहकारी समिति ना हो। उन्होंने कहा कि ऐसा होते ही पूरे देश में सहकारिता की पहुंच हो सकेगी, जिससे तहसील और जिले की संस्थाएं बनेंगी और राज्य की संस्थाओं को भी नई ताकत और गति मिलेगी। बैंक सचिव द्वारा समस्त आगंतुकों का पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया I संचालन मण्डलीय अधिकारी डॉक्टर सी एल त्रिपाठी एवं अनुभाग अधिकारी मोहम्मद बिलाल द्वारा किया गया कार्यक्रम में जनपद एवं मण्डल के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे I कार्यक्रम में अभय मिश्रा ,कृष्ण कुमार , दीपक अग्रवाल , मनोज कुमार सिंह महेन्द्र कुशवाहा उपस्थित थे I

 

Also Read –Kaushambi : चायल एसडीएम योगेश कुमार गौड़ का मानवीय मिशन, जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल 

Related Articles

Back to top button