adevertisment Adevertiisment banner

प्रयागराज: अतीक के आतंक से पीड़ित लोगों की पुलिस ने बनाई लिस्ट, सपा विधायक जयापाल समेत ये 20 नाम हैं शामिल

प्रयागराज/अमृत विचार। प्रयागराज जिले में शनिवार की रात माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की पुलिस हिरासत में तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद बनाई गई जांच टीम ने अतीक अहमद से पीड़ित 20 लोगों के नाम चिन्हित किये है जो अतीक के आतंक से हमेशा लड़ते आये हैं।

बता दें कि बीते शनिवार को काल्विन अस्पताल में माफिया व राजनेता अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस कस्टडी में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। मामले में तीनों हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। तीनों को नैनी जेल से प्रतापगढ़ जेल शिफ्ट किया गया है।

इधर, इस मामले में विस्तृत जांच के लिए न्यायिक आयोग गठित किया गया है। इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से आदेश भी जारी कर दिया गया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज अरविंद कुमार त्रिपाठी द्वितीय की अध्यक्षता में न्यायिक जांच आयोग का गठन हुआ है। तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग 2 महीने के अंदर पूरे प्रकरण की जांच कर शासन को रिपोर्ट सौंपेगा। इस बीच, यूपी पुलिस ने अतीक अहमद से पीड़ित लोगों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में 20 लोगों के नाम शामिल हैं।

यूपी पुलिस के मुताबिक, ये 20 लोग अतीक अहमद से पीड़ित हैं-

1.जीशान उर्फ पुत्र मोहम्मद जई निवासी कसारी-मसारी थाना धूमनगंज, प्रयागराज

  1. जया पाल पत्नी स्व.उमेश पाल
    3.मसले (मदरसा कांड में पुत्री के साथ बलात्कार की घटना)
  2. सूरज कली (पति की हत्या और गवाही के लिए धमकी देना)
    5.स्व. अशोक साहू का परिवार (साल 1995 में अशोक साहू की हत्या की गई थी)
    6.स्व. अशफाक कुन्नू का परिवार (अशफाक की हत्या साल 1994 में हुई थी)
  3. पार्षद नस्सन का परिवार (साल 2001 में पार्षद नस्सन की हत्या की गई थी)
    8.जैद बेली (दोहरा हत्या कांड बैली)
  4. भाजपा नेता अशरफ पुत्र अताउल्ला का परिवार (साल 2003 में बीजेपी नेता अशरफ की हत्या)
  5. मकसूद पुत्र स्व.मोहम्मद कारी (मोहम्मद कारी की घटना की गई.)
  6. जैद (देवरिया जेल कांड)
  7. मोहित जायसवाल (देवरिया जेल कांड)
  8. अरशद पुत्र फरमुदमुल्ला निवासी प्रयागराज (अरशद के हाथ-पैर तोड़े)
  9. जग्गा का परिवार (मुंबई से बुलाकर कब्रिस्तान में पेड़ से बांध कर जग्गा की हत्या)
  10. जाबिर, बेली प्रयागराज (अल्कमा हत्याकांड में अतीक द्वारा फर्जी नामजद कराया गया.)
    16.आबिद प्रधान
    17.पार्षद सुशील यादव
  11. साउद पार्षद खुल्दाबादट
  12. सिक्योरिटी इंचार्ज राम कृष्ण सिंह
    20. शाबिर उर्फ शेरु।

Related Articles

Back to top button