Entertainment News: झूठी…’ आकांक्षा चमोला के तलाक वाले खुलासे पर भड़कीं राखी सावंत, एक शब्द से मचा बवाल

'लॉकअप 2' में आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना से अलग रहने और तलाक की पुष्टि की, वहीं राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर उन्हें 'झूठी' कहकर नया विवाद खड़ा कर दिया।

Entertainment News: टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। ‘लॉकअप 2’ में आकांक्षा ने खुलासा किया कि वह और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और अब दोनों तलाक की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। इसी बीच बॉलीवुड की ‘ड्रामा क्वीन’ राखी सावंत ने भी इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देकर विवाद को और हवा दे दी।

राखी सावंत ने कहा- ‘झूठी’

नेटफ्लिक्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘लॉकअप 2’ का वह वीडियो शेयर किया गया, जिसमें आकांक्षा अपने रिश्ते और तलाक को लेकर बात करती नजर आईं। इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए राखी सावंत ने सिर्फ एक शब्द लिखा—“झूठी”। राखी का यह कमेंट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर बंटे लोग

राखी सावंत के कमेंट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी दो गुटों में बंट गए। कई लोगों ने राखी की बात का समर्थन किया और दावा किया कि आकांक्षा शो में सुर्खियां बटोरने के लिए अपनी निजी जिंदगी को मुद्दा बना रही हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि किसी के निजी रिश्ते पर बिना पूरी जानकारी के टिप्पणी करना सही नहीं है।

दोबारा प्यार पर क्या बोलीं आकांक्षा?

‘लॉकअप 2’ के एक एपिसोड में कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने आकांक्षा से पूछा कि क्या वह दोबारा प्यार करना चाहेंगी? इस पर आकांक्षा ने कहा कि फिलहाल उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि 24 साल की उम्र में उनकी शादी हो गई थी और अब वह अपनी आजादी को जीना चाहती हैं। उनके मुताबिक, दस साल तक रिश्ते में रहने के बाद अब वह खुद को समझने और नई चीजें आजमाने पर ध्यान देना चाहती हैं।

तलाक पर क्या कहा था?

शो के प्रीमियर एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने बताया था कि वह और गौरव खन्ना पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और अब तलाक लेने जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों के बीच कोई कड़वाहट नहीं है और आज भी बातचीत होती है। हालांकि, भविष्य को लेकर दोनों की सोच अलग होने की वजह से उन्होंने अलग होने का फैसला लिया।

Entertainment News: हार्दिक पांड्या की ‘शादी’ की वायरल तस्वीर ने बढ़ाई हलचल, क्या सच में माहिका शर्मा बनीं दुल्हन?

गौरव खन्ना की चुप्पी बरकरार

आकांक्षा के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर जारी है। हालांकि, अभिनेता गौरव खन्ना की ओर से अब तक इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में फैंस उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं

Written By: Ekta Verma

Related Articles

Back to top button