adevertisment Adevertiisment banner

Ranchi- रामनवमी झांकी, जुलूस और चैती दुर्गा पूजा विसर्जन के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

Ranchi- राजधानी रांची में पांच अप्रैल को रामनवमी की झांकी और छह अप्रैल को रामनवमी की मुख्य शोभायात्रा निकलेगी। वहीं, सात अप्रैल को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकाला जायेगा। उक्त तीनों कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। इस संबंध में ट्रैफिक एसपी ने गुरुवार रात अधिसूचना जारी की है।

पांच अप्रैल की यातायात व्यवस्था

रामनवमी शोभायात्रा की तैयारियों और पूर्व संध्या पर निकलने वाले अखाड़ों की झांकियों को देखते हुए पांच अप्रैल की शाम से ही यातायात व्यवस्था पर प्रतिबंध लागू हो जाएगी।

शाम 4:00 बजे से छह अप्रैल की सुबह 6:00 बजे तक भारी वाहनों का रांची शहर में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

इन वाहनों को रिंग रोड के जरिये डायवर्ट किया जायेगा। शाम 5:00 बजे से रात 12:00 बजे तक छोटे मालवाहक वाहनों (लाइट कॉमर्शियल व्हीकल) का परिचालन भी शहर में नहीं हो सकेगा। शाम 4:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक कुछ प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा, जिनमें किशोरी यादव चौक से अपर बाजार और महावीर मंदिर चौक की ओर, शहीद चौक से अपर बाजार, महावीर मंदिर चौक की ओर, शहीद चौक से अपर बाजार, महावीर मंदिर चौक की ओर , मेन रोड महावीर मंदिर चौक से सुजाता चौक तक वाहनों का प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।

छह अप्रैल (रामनवमी) की यातायात व्यवस्था

रामनवमी शोभायात्रा के दौरान छह अप्रैल की सुबह सुबह 8:00 बजे से 7 अप्रैल की सुबह 4:00 बजे तक रांची शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा। दोपहर 12:30 बजे से रात 12:30 बजे तक छोटे मालवाहक वाहनों के संचालन पर रोक लगाई गयी है। दोपहर 1:00 बजे से शोभायात्रा समाप्त होने तक शहर के विभिन्न मार्गों पर निजी और यात्री वाहनों के प्रवेश पर रोक लगायी गयी है।

इन मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा

किशोरी यादव चौक से अपर बाजार होते हुए महावीर मंदिर चौक और शहीद चौक की ओर जाने वाले रास्ते पर, एसएसपी आवास चौक से कचहरी चौक और शहीद चौक जाने वाले सभी मार्ग।

सरकुलर रोड से आने वाले वाहन जेल चौक तक आ सकेंगे और वहीं से अन्य मार्गो पर जाएंगे। कांटाटोली चौक से रातू रोड, कचहरी चौक और शहीद चौक जाने वाले मार्ग पर। पुराना निगम कार्यालय और करमटोली चौक की ओर जाने वाले रास्ते पर. डोरंडा, लालपुर, हरमू, रातू रोड, सुजाता चौक और पीएनटी चौक से आने वाले रास्तों पर भी प्रतिबंध रहेगा।

सात अप्रैल 2025 की यातायात व्यवस्था

रामनवमी के अगले दिन चैती दुर्गा विसर्जन को ध्यान में रखते हुए सात अप्रैल को भी यातायात नियंत्रण जारी रहेगा। सुबह 8:00 बजे से रात 12:00 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा। विसर्जन कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक की स्थिति को देखते हुए आवश्यकतानुसार रूट में बदलाव किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button