Rashifal 8 August 2026: शनिवार को मेष-वृषभ समेत इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत
चंद्रमा की शुभ स्थिति और हंस राजयोग से मिलेगा लाभ, जानें आज का राशिफल और उपाय
Rashifal 8 August 2026: 8 अगस्त 2026 को शनिवार का दिन है और दिन के स्वामी शनिदेव माने जाते हैं। सावन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रहेगी। इस दिन चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर करेंगे और रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार चंद्रमा की स्थिति कई राशियों के लिए शुभ फल देने वाली रहेगी। इसके अलावा हंस राजयोग और बुधादित्य योग का प्रभाव भी देखने को मिलेगा।
ग्रह-नक्षत्रों की इस स्थिति के कारण मेष, वृषभ, कर्क, कन्या और मीन राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन खास रह सकता है। इन राशियों को करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलने के योग हैं। आइए जानते हैं शनिवार का दिन इन पांच राशियों के लिए कैसा रहेगा।
मेष राशि: अटके काम पूरे होंगे
मेष राशि वालों के लिए शनिवार का दिन उत्साह और आत्मविश्वास से भरा रह सकता है। चंद्रमा की स्थिति आपको अपने अधूरे काम पूरे करने में मदद करेगी। बड़े भाई या परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य का सहयोग मिल सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा और किसी लाभदायक सौदे से फायदा मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनी रहेगी।
उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें और जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करें।
वृषभ राशि: धन लाभ के बनेंगे योग
वृषभ राशि वालों के लिए शनिवार काफी लाभदायक रहने वाला है। चंद्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। पिता की ओर से भी सहयोग मिलने के योग हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी और साथी के साथ अच्छा समय बीता सकते हैं।
उपाय: चावल या चीनी का दान करें।
कर्क राशि: मिलेगी अच्छी खबर
कर्क राशि के जातकों का आत्मविश्वास शनिवार को बढ़ा रहेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति के संकेत हैं। परिवार और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा और किसी करीबी व्यक्ति से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। यात्रा के भी योग बन रहे हैं। ससुराल पक्ष से अपेक्षित सहयोग मिलने की संभावना है। नौकरी और कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है।
उपाय: घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत करें।
कन्या राशि: भाग्य देगा पूरा साथ
कन्या राशि वालों के लिए शनिवार का दिन भाग्यवर्धक रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई अच्छी खबर मिल सकती है और अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। मेहनत का अपेक्षा से अधिक लाभ मिलने के योग हैं। अचानक किसी लाभ का मौका भी मिल सकता है। संतान की ओर से खुशी मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा और धार्मिक कार्यों में शामिल होने का मौका भी मिल सकता है।
उपाय: भगवान शिव का अभिषेक करें और शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
मीन राशि: करियर में आगे बढ़ने का मौका
मीन राशि वालों के लिए शनिवार का दिन सकारात्मक रहने वाला है। आपको करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा और पहले किए गए काम या निवेश से भी फायदा मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा और रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग भी प्राप्त होगा।
उपाय: शनिदेव का स्मरण करें और जरूरतमंदों को अपनी क्षमता के अनुसार दान करें।



