Ravi Kishan: ‘Money Follows Brother’ पर रवि किशन का नया धमाका, मीम से बना गाना, टीजर देख हैरान हुए फैंस

Ravi Kishan: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सांसद रवि किशन एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि उनका वायरल मीम ‘Money Follows Brother’ है। इस चर्चित डायलॉग को अब रवि किशन ने गाने का रूप दे दिया है, जिसका टीजर सामने आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया।

रवि किशन पिछले कुछ समय से युवाओं के बीच मीम कल्चर का बड़ा हिस्सा बने हुए हैं। उनके कई डायलॉग सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहे हैं। इनमें ‘Money Follows Brother’ सबसे ज्यादा लोकप्रिय रहा। अब इसी लाइन पर आधारित गाने का टीजर रिलीज कर उन्होंने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है।

टीजर में रवि किशन पूरे स्वैग और स्टाइल में नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी तेजी से आने लगीं। कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “GTA 6 से पहले ये भी देख लिया”, जबकि कुछ ने इसे इंटरनेट का सबसे अनोखा म्यूजिक प्रोजेक्ट बताया।

हाल ही में ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में अपने दमदार अभिनय से चर्चा बटोरने वाले रवि किशन अब म्यूजिक के जरिए भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। गाने का पूरा वर्जन अभी रिलीज नहीं हुआ है, लेकिन टीजर ने ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

फिलहाल, सोशल मीडिया पर ‘Money Follows Brother’ ट्रेंड कर रहा है और फैंस बेसब्री से इसके पूरे गाने का इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button