UP Political News: RLD ने चौधरी चरण सिंह को दी श्रद्धांजलि, नेताओं बोले- किसानों के सच्चे मसीहा थे पूर्व प्रधानमंत्री
महराजगंज में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में याद किए गए चौधरी चरण सिंह के योगदान
UP Political News: राष्ट्रीय लोक दल (RLD) द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और किसान नेता स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और किसानों के हित में किए गए उनके योगदान को याद किया।
सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्रवण पांडे ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना पूरा जीवन किसानों, मजदूरों और ग्रामीण समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब किसानों के सच्चे हितैषी थे और उनकी नीतियां आज भी देश के किसानों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
किसानों और ग्रामीण विकास को दी प्राथमिकता
श्रवण पांडे ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर 1902 को उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में हुआ था। उन्होंने वर्ष 1967 में कांग्रेस छोड़कर भारतीय क्रांति दल का गठन किया और बाद में राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्ष 1979 में वे देश के प्रधानमंत्री बने।
वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने हमेशा कृषि और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दी। किसानों को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए उन्होंने कई ऐतिहासिक कदम उठाए, जिसकी वजह से उन्हें आज भी किसान नेता के रूप में याद किया जाता है।
UP Politics: मायावती से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता, BSP सुप्रीमो ने नहीं दिया समय
नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में उपस्थित रामलखन, अवनीश प्रजापति, रामधार शर्मा, शिवशंकर, योगेंद्र, शिव कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष शाहनवाज खान, अमृत यादव, आदर्श, राजेंद्र विश्वकर्मा, भूपेंद्र पटेल, विष्णु यादव और लक्की पांडेय सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का सपना किसानों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाना था, जिसे पूरा करने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।
कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।



