adevertisment Adevertiisment banner

Rudraprayag: स्कूटी खाई में गिरी, तीन युवकों की मौत

Rudraprayag: रुद्रप्रयाग जिले के दुर्गाधार चोपता क्षेत्र में कुंडा दानकोट के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार तीन युवकों की मौत हो गई।

Rudraprayag: also read- Haridwar -दक्ष द्वीप पर बने बस स्टैण्ड : संजय गुप्ता

शुक्रवार देर रात नियंत्रण कक्ष से सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम उपनिरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों युवकों को खाई से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतकों की पहचान अंकित (27 वर्ष) पुत्र प्रताप लाल, निवासी गुनियाल पोखरी, टीटू (23 वर्ष) पुत्र राकेश लाल, निवासी कुंडा दानकोट और संदीप (27 वर्ष), निवासी बरसील, जनपद रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।

Related Articles

Back to top button