Scam-3-सहारा कांड पर आधारित होगी ‘स्कैम 3’

Scam-3-हंसल मेहता एक बार फिर अपनी चर्चित ‘स्कैम’ फ्रेंचाइजी के नए अध्याय के साथ वापसी करने जा रहे हैं। स्कैम 1992 और स्कूप जैसी दमदार कहानियों के बाद अब निर्देशक ‘स्कैम 3’ पर काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार सीरीज की कहानी सुब्रत रॉय और सहारा इंडिया परिवार से जुड़े चर्चित सहारा कांड पर आधारित होगी।

बताया जा रहा है कि नए सीजन में सुब्रत रॉय के उत्थान, विवादों और उनके पतन की कहानी को विस्तार से दिखाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, निर्माता पिछले कई महीनों से इस परियोजना पर चुपचाप काम कर रहे हैं और कहानी को वास्तविक घटनाओं के करीब रखने के लिए गहन रिसर्च की गई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मुख्य भूमिका के लिए मराठी और हिंदी अभिनेता सिद्धार्थ बोडके को चुना गया है।

खबरों के मुताबिक, शो की शूटिंग 13 मई से शुरू हो सकती है और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा भी की जा सकती है। इस अपडेट के सामने आते ही फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है। वहीं हंसल मेहता इन दिनों एक अन्य सीरीज बिलेनियर पर भी काम कर रहे हैं, जिसमें अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह शो जल्द ही एमएक्स प्लेयर पर रिलीज किया जाएगा।

Read Also-यूपी प्रेस क्लब में डॉ. के. विक्रम राव की प्रथम पुण्यतिथि पर संगोष्ठी, हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्षों पर हुई चर्चा

Related Articles

Back to top button