adevertisment Adevertiisment banner

Crime News: कानपुर के होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, हिडन कैमरों से रिकॉर्ड होते थे कपल्स के निजी वीडियो

रिद्धि पैलेस होटल में पुलिस की छापेमारी, 3 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार; अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और बेचने का आरोप

Crime News: कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र स्थित विनायकपुर के रिद्धि पैलेस होटल में पुलिस ने छापेमारी कर कथित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। शुक्रवार देर शाम हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने होटल से 11 लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें तीन महिलाएं और आठ पुरुष शामिल थे। पूछताछ और जांच के बाद पुलिस ने तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य छह लोगों का शांति भंग में चालान किया गया।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसके बाद कल्याणपुर प्रभारी डॉ. सुमेध मिलिंद जाधव और एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार के नेतृत्व में टीम ने होटल पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान होटल में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग भागने की कोशिश करते दिखाई दिए।

जांच के दौरान पुलिस को होटल के कमरों में लगाए गए हिडन कैमरों की जानकारी मिली। बताया जा रहा है कि कैमरों के जरिए कपल्स के निजी पलों की रिकॉर्डिंग की जाती थी और बाद में इन वीडियो का इस्तेमाल ब्लैकमेलिंग तथा अश्लील वेबसाइटों पर बेचने के लिए किया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन से 50 से अधिक आपत्तिजनक वीडियो भी बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में कथित सरगना प्रमोद गुप्ता के अलावा प्रीति सिंह, मीनू, किरण और अंबिका शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, प्रमोद गुप्ता ने कुछ दिन पहले ही होटल किराए पर लेकर इस अवैध कारोबार की शुरुआत की थी। इससे पहले भी वह दूसरे इलाकों में इसी तरह की गतिविधियों में शामिल रहा है।

UP Crime News:कानपुर में खौफनाक वारदात! पत्नी पर शक में पिता ने दो जुड़वा बेटियों को उतारा मौत के घाट

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद महिलाओं को पैसों का लालच देकर इस धंधे में शामिल किया जाता था। होटल में आने वाले ग्राहकों से 1500 से 2000 रुपये तक वसूले जाते थे, जबकि महिलाओं को केवल 500 रुपये दिए जाते थे। बाकी रकम संचालकों और दलालों के बीच बांटी जाती थी।

पुलिस को कमरों में टीवी और सेट-टॉप बॉक्स के एडॉप्टर में छिपे कैमरे मिले हैं। आरोप है कि रिकॉर्ड किए गए वीडियो अश्लील वेबसाइटों को बेचे जाते थे। फिलहाल पुलिस इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर रही है और पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने पर कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Written By: Anushri Yadav

Related Articles

Back to top button