adevertisment Adevertiisment banner

शर्मनाक! छत्तीसगढ़ में सात वर्षीया बालिका से बलात्कार, दो​ गिरफ्तार

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सात वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सात वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने हरिनाथ (27) एवं शिवकुमार (28) को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल को जब बालिका के परिजन घर में नहीं थे तब हरिनाथ और शिवकुमार वहां पहुंचे और चॉकलेट देने के बहाने बालिका को एक गोदाम में ले गए और वहां घटना को अंजाम दिया। बालिका के माता-पिता शहर में कचरा एकत्र कर जीवन यापन करते हें।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब बालिका के माता-पिता घर पहुंचे तब बालिका ने उन्हें इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन पुलिस थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि बालिका के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा और उससे कड़ाई से पूछताछ की।

पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया था। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में दिया है।

Related Articles

Back to top button