adevertisment Adevertiisment banner

बलरामपुर : ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक अनियंत्रित ट्रक से कार की भिड़ंत में पति-पत्नी सहित छह लोगों की मौत की खबर है।

अपर पुलिस अधीक्षक नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि बलरामपुर उतरौला मार्ग पर ग़ालिबपुर गांव के पास आज सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के कार में सवार सभी सदस्यों की मौत हो गयी। सोनू साहू अपने परिवार के अन्य पांच लोगों के साथ कार से नैनीताल से वापस देवरिया जिले में स्थित अपने घर जा रहे थे कि अचानक बलरामपुर उतरौला मार्ग पर ग़ालिबपुर गांव के पास सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक से कार की भिड़ंत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार भी बहुत अधिक थी।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दुर्घटना में कार में सवार पति पत्नी व चार बच्चों की मृत्यु हो गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ट्रक चालक की तलाश में पुलिस जुटी है।अन्य मृतकों की पहचान करायी जा रही है।

Related Articles

Back to top button