adevertisment Adevertiisment banner

Sonbhadra News-खनन हादसा: कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने एसपी से मुलाकात, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Sonbhadra News-खनन हादसे को छह दिन बीत जाने के बाद भी मृतकों की शिनाख्त और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर कांग्रेस पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया है। गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड और पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में चुर्क पुलिस लाइन स्थित एसपी कार्यालय पहुँचा और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा को ज्ञापन सौंपा।

मृतकों की शिनाख्त अब तक अधूरी

प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि सोशल मीडिया और विभिन्न पत्रों के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं के अनुसार हादसे में मारे गए मजदूरों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है, जो गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

गिरफ्तारी न होना चिंता का विषय

ज्ञापन में कहा गया कि घटना को पाँच दिन से अधिक समय हो चुका है, लेकिन हादसे में लिप्त किसी भी अभियुक्त की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। कांग्रेस नेताओं ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

अजय राय ने जताई संवेदना, की मुआवजे की मांग

प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय सोनभद्र पहुंचे और मृतक परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने सरकार से मांग की कि मृतकों के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा और एक सरकारी नौकरी दी जाए, ताकि परिवार आर्थिक रूप से न टूटे।

मानक विहीन खदानों की जांच की मांग

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि जिले की सभी खदानों की मानक के अनुरूप जांच कराई जाए।

  • जो खदानें नियमों का पालन नहीं करतीं, उन्हें तुरंत बंद किया जाए।
  • अगर कोई खदान मालिक जबरन खनन कराता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
  • हादसे में मृत और घायल मजदूरों से संबंधित वास्तविक जानकारी सार्वजनिक की जाए।

ज्ञापन देने वालों में शामिल

पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश देव पांडेय,

राजेश द्विवेदी,

कमलेश ओझा (पूर्व प्रदेश सचिव),

राजीव त्रिपाठी (पूर्व शहर अध्यक्ष),

यू.पी. कांग्रेस सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु),

कौशलेश पाठक (जिला सेवा दल अध्यक्ष),

नूरुद्दीन बाबू भाई (जिलाध्यक्ष),

सुनीता त्रिपाठी (महासचिव),

मोहन बियार (जिला महासचिव),

स्वतंत्र साहनी आदि नेता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button