adevertisment Adevertiisment banner

Sonbhadra News: बभनी के सांगोबांध में वृद्ध की संदिग्ध मौत, बड़े बेटे ने छोटे भाई पर लगाया हत्या का आरोप

Sonbhadra News: Elderly man dies under suspicious circumstances in Sangobandh, Babhani; eldest son accuses younger brother of murder.

Sonbhadra News:थाना क्षेत्र के सांगोबांध गांव में 65 वर्षीय वृद्ध विश्वनाथ प्रजापति पुत्र इनरमन की घर में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। भोजन कर सोने के बाद सुबह नहीं उठा, परिजनों ने मृत देखा तो गांव में खबर फैल गई।
बड़े बेटे सुरेंद्र कुमार ने छोटे भाई सोनू कुमार पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि मृतक ने पांच दिन पूर्व गांव में ही अपनी जमीन बेची थी, जिसे लेकर विवाद था।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज पुलिस बल के साथ पहुंचे, शव कब्जे में लेकर दुद्धी पोस्टमार्टम को भेजा। सीओ दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि शरीर या गले पर चोट के निशान नहीं मिले, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। प्रभारी ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

Read Also-Lucknow News: सीएम योगी करेंगे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द की आत्मकथा का विमोचन, क भवन में होगा कार्यक्रम

Related Articles

Back to top button