Sonbhadra News-सीएम के संदेश से गूंजा कलेक्ट्रेट सभागार, मेधावियों ने कहा- सफलता का मंत्र बना प्रेरणा

Sonbhadra News- Collectorate auditorium resonated with the message of the CM, meritorious students said- the mantra of success became an inspiration.

Sonbhadra News-माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष-2026 के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह सोमवार को प्रदेश स्तर पर लखनऊ में आयोजित हुआ। इसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में उत्साह व गरिमामय वातावरण में देखा व सुना गया। मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उन्हें प्रदेश व देश के उज्ज्वल भविष्य का आधार बताया।
कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, मेधावी विद्यार्थियों व अभिभावकों ने मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण देखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सफलता का मूल मंत्र कठिन परिश्रम, अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच है। सम्मानित छात्र-छात्राओं ने मेहनत व लगन से यह मुकाम हासिल किया है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्तित्व निर्माण व राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त आधार है।
प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि सफलता का मार्ग चुनौतियों से भरा होता है, लेकिन जो कठिनाइयों का सामना कर आगे बढ़ते हैं, वही इतिहास रचते हैं। राज्य मंत्री संजीव गौड़ ने कहा कि मेधावी छात्र राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार व सर्वांगीण विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि यह सम्मान विद्यार्थियों की अथक मेहनत व दृढ़ संकल्प का परिणाम है। जिले के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा से परिवार व जनपद का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्टता का लक्ष्य तय करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य, एसपी अभिषेक वर्मा, सीडीओ जागृति अवस्थी, अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष जीत सिंह खरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, डीआईओएस जयराम सिंह, बीएसए मुकुल आनंद पांडे, सदर विधायक प्रतिनिधि विकास मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, मेधावी विद्यार्थी व अभिभावक मौजूद रहे। पूरे समारोह में शिक्षा, संस्कार, अनुशासन व उत्कृष्टता का संदेश गूंजा।

Read Also-India-Nepal Border Dispute : ‘भारत-नेपाल सीमा विवाद फिर चर्चा में’, बालेन शाह के बयान से बढ़ी बहस, लिपुलेख-कालापानी पर चीन फैक्टर भी अहम

रिपोर्ट -अमित मिश्रा, सोनभद्र

Related Articles

Back to top button