Sonbhadra News: पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

Sonbhadra News: Former MP Narendra Singh Kushwaha met Union Home Minister Amit Shah.

Sonbhadra News-भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच जनपद सोनभद्र की क्षेत्रीय समस्याओं, पार्टी संगठन और आगामी चुनाव को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में सोनभद्र क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं, विकास कार्यों और संगठन को और मजबूत करने के संबंध में चर्चा की गई। पूर्व सांसद ने क्षेत्र की प्रमुख मांगों और कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं से भी केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया।
इस मुलाकात को आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठनात्मक तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Read Also-Sports News: मोहम्मद अशफाक ने रचा इतिहास, 400 मीटर में बनाया नया अंडर-20 राष्ट्रीय रिकॉर्ड

अमित मिश्रा, रिपोर्ट -सोनभद्र

Related Articles

Back to top button