Sonbhadra News-तीन साल से जला पड़ा ट्रांसफार्मर, बभनी के बहेराडोल में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
30 घरों की बिजली ठप, डीएम से लगाई गुहार
Sonbhadra News-बभनी ब्लॉक के चौना गांव के बहेराडोल प्राथमिक विद्यालय के पास तीन वर्षों से जला ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
ग्रामीणों ने बताया कि 16 केवीए का ट्रांसफार्मर तीन साल पहले जल गया था, जिससे आसपास के करीब 30 घरों की बिजली आपूर्ति ठप है। कई बार बिजली विभाग में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सोमवार दोपहर ग्रामीण ट्रांसफार्मर के पास जुटे और जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित करते हुए जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की।
इस संबंध में अवर अभियंता महेश कुमार ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं थी, दो-तीन दिन के भीतर ट्रांसफार्मर बदलकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
प्रदर्शन में विवेकानंद प्रजापति, रामकेश, रामाशंकर, हरिदास, असर्फीलाल, सोनू, गुलाल, अनिल कुमार सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
रिपोर्ट -अमित मिश्रा, सोनभद्र
Read Also-Kolkata News-बंगाल उपचुनाव से पहले ममता गुट ने जारी किया नया लोगो, फुटबॉल खिलाड़ी बना चुनाव चिह्न



