adevertisment Adevertiisment banner

Sonbhadra News: किसानों के साथ हुआ दुर्व्यवहार तो होगा बड़ा आंदोलन:संदीप मिश्रा

किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमन्त्री सम्बोधित ज्ञापन सौंपा

Sonbhadra News: किसानों के धान खरीद में बरती जा रही सिथिलता को लेकर मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल जिलाधिकारी नामित ज्ञापन प्रतिनिधि एडीएम को देखकर बुलंद की आवाज।

संयोजक संदीप मिश्रा ने बताया कि
विन्दुवार किसानो की बात रख आग्रह किया कि लघु सिमान्त किसान का बिना सत्यापन कराये धान की खरीद की जाय। साथ ही बता दे की पिछले वर्ष प्रति बिघा सोलह कुण्टल के मानक पर खरीद की गयी थी किन कारणों से इस वर्ष किसानो के शोषण की नीति दस कुण्टल प्रति बिघा की बनायी गयी है इस तरह की शोषण वाली नीति बनाने वाले अधिकारी किस ग्रह से आये है कि उन्हे धरातल का ज्ञान भी नहीं है।किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा मांग करता है कि प्रति बिघा लिमिट बीस कुण्टल की जाय तथा लघु सिमान्त किसान का सत्यापन समाप्त किया जाय तथा बड़े किसानों का धान डाइरेक्ट मिलरो को उतरवाने का आदेश दिया जाय।

Sonbhadra News: जन जागरूकता से एड्स जैसी गंभीर बीमारी से मिलेगा निजात : सीएमओ

कई क्रय केन्द्र का दौरा करने के दौरान किसानो ने कहा कि हाइब्रिड के धान क्रय केन्द्र प्रभारी नहीं ले रहे हैं ऐसे सभी क्रय केन्द्र प्रभारियो को आदेशित किया जाय की किसानो का पूरा धान खरीदा जाय ।इस मौके पर आकाश चौहान, सत्रुधन बिन्द, संजय बियार ,अनूप बिन्द ,विवेक जाटव, सर्वेष तिवारी, विजय बिन्द ,सुरज कुमार ,भोलू गुप्ता, राजेन्द्र ,आशुतोष शर्मा, रोहित अमित ,धर्मेन्द्र ,विनय पासवान, अनीस, जितेन्द्र व सैकड़ों किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button