adevertisment Adevertiisment banner

कहानी की तुलना में बेहतर है बॉब बिस्वास की कहानी : अभिषेक बच्चन

मुंबई। बॉलीवुड के जूनियर बी अभिषेक बच्चन का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ की कहानी फिल्म कहानी की तुलना में बेहतर है। फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ में अभिषेक बच्चन और चित्रांगदा सिंह की अहम भूमिका है। इस फिल्म को शाहरूख खान के बैनर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और बाउंड स्क्रिप्ट प्रोडक्शन तले निर्मित किया जा रहा है।

फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष की पुत्री दिया अन्नपूर्णा घोष कर रही हैं। यह फिल्म वर्ष 2012 में प्रदर्शित विद्या बालन की फिल्म कहानी का स्पिन-ऑफ है। अभिषेक बच्चन ने कहा कि बॉब बिस्वास की कहानी फिल्म कहानी की तुलना में कई गुना बेहतर है। अभिषेक बच्चन ने कहा, “बॉब बिस्वास और कहानी दोनों देखने के बाद मुझे लगता है कि हमारी कहानी बेहतर है। सुज़ॉय की बेटी उनसे बेहतर हैं।”

गौरतलब है कि फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ में अभिषेक, बॉब के किरदार में हैं जबकि चित्रांगदा सिंह उनकी पत्नी का रोल निभा रही हैं। इस फिल्म में अभिषेक ऐसे इंसान का किरदार निभा रहे है, जिसकी याददाश्त चली गई है। यह फिल्म 03 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button