adevertisment Adevertiisment banner

जौनपुर में टॉप-10 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मड़ियाहूँ कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद टॉप-10, हिस्ट्रीशीटर और गोकश ( गोतस्कर) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने शनिवार को बताया कि पुलिस को बीती रात गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि कुछ लोग रात्रि में स्वचालित हथियार व धारदार हथियार लेकर लुकछुप कर अपराध कारित करते हैं जो आज मड़ियाहूं क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देने वाले हैं।

इस सूचना पर पुलिस टीम बताये हुए स्थान पर रवाना होकर भुभुवार गेट के 100 मीटर पहले पहुँची तभी मछलीशहर की तरफ से एक व्यक्ति मोटर साईकिल से तेजी से आता दिखायी दिया, उस व्यक्ति के भुभुवार गेट के नजदीक पहुंचने पर पुलिस टीम ने उसे रूकने की चेतावनी दी मगर रूकने की बजाय वह मोटरसाईकिल भुभुवार गेट की तरफ मोड कर भागने लगा।

भुभुवार गेट से मडैया भुभुवार जाने वाली रोड पर करीब 100 मीटर जाते समय मोटर साईकिल डिसबैलेन्स होकर गिर पड़ी और वह व्यक्ति मोटर साईकिल छोड़ कर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया जिस पर उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी जिसके बाद उसे धर दबोचा गया।

बदमाश की पहचान जहीर कुरैशी उर्फ जहीर अहमद निवासी कसाबटोला थाना मडियाहूँ के तौर पर की गयी। उसके कब्जे से एक कट्टा 315 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस 315 बोर, 03 लोहे का धारदार चापड, एक लोहे की रेती बरामद किया गया ।

Related Articles

Back to top button