toxic-song-madhosh-out-yash-tara-sutaria: ‘टॉक्सिक’ का नया गाना ‘मदहोश’ रिलीज, यश-तारा सुतारिया की केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल

तबाही' के बाद 'मदहोश' ने बढ़ाई फिल्म को लेकर उत्सुकता, सोशल मीडिया पर फैंस ने की विजुअल्स और म्यूजिक की जमकर तारीफ

toxic-song-madhosh-out-yash-tara-sutaria: सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का दूसरा गाना ‘मदहोश’ रिलीज हो गया है। पहले गाने ‘तबाही’ के बाद अब इस नए ट्रैक ने भी सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। रिलीज होते ही गाने को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और खासतौर पर यश और तारा सुतारिया की रोमांटिक केमिस्ट्री चर्चा का विषय बन गई है।

‘मदहोश’ गाने में यश और तारा सुतारिया के बीच गहरे रोमांटिक पल दिखाए गए हैं। शानदार सिनेमैटोग्राफी, स्टाइलिश विजुअल्स और भावनात्मक कहानी गाने को खास बनाते हैं। गाने में दोनों कलाकारों की ऑन-स्क्रीन मौजूदगी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।

रोमांस के साथ दिखा सस्पेंस

गाने की शुरुआत में तारा सुतारिया का किरदार यश के प्यार में पूरी तरह डूबा हुआ नजर आता है। दोनों के बीच कई रोमांटिक दृश्य फिल्माए गए हैं और तारा अपने रिश्ते को शादी तक ले जाने की इच्छा भी जाहिर करती हैं। हालांकि, जैसे-जैसे गाना आगे बढ़ता है, कहानी में बड़ा बदलाव दिखाई देता है। संकेत मिलते हैं कि यश का किरदार कई महिलाओं से जुड़ा हुआ है, जिसके बाद तारा का किरदार भावनात्मक रूप से टूटता और डरा हुआ नजर आता है।

कियारा आडवाणी और नयनतारा की भी झलक

‘मदहोश’ में सिर्फ तारा सुतारिया ही नहीं, बल्कि कियारा आडवाणी और नयनतारा की भी झलक देखने को मिलती है। कियारा का किरदार यश की ओर आकर्षित दिखाई देता है, जबकि नयनतारा का बोल्ड और रहस्यमयी अंदाज फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा देता है।

Entertainment News: शहनाज गिल संग डेटिंग की खबरों पर राघव जुयाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘हर लड़की की आखिरी दम तक हिफाजत करूंगा’

सोशल मीडिया पर मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया

गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने इसकी जमकर तारीफ की। कई यूजर्स ने ‘मदहोश’ को विजुअली शानदार और बड़े पर्दे के अनुभव वाला गाना बताया। कुछ प्रशंसकों का कहना है कि ‘तबाही’ और ‘मदहोश’ दोनों अलग-अलग भावनाओं को पेश करते हैं और फिल्म के किरदारों को लेकर उत्सुकता बढ़ाने में सफल रहे हैं। वहीं कई लोगों ने प्रोडक्शन डिजाइन, कैमरा वर्क और म्यूजिक की भी सराहना की।

कब रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’?

यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। यह फिल्म हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और अंग्रेजी समेत कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 500 से 600 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button