adevertisment Adevertiisment banner

यूपी में दर्दनाक सड़क हादसा: श्रावस्ती में पेड़ से टकराई इनोवा कार, छह की मौत, आठ घायल

श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश में श्रावस्ती के इकौना क्षेत्र में शनिवार सुबह हुये एक सड़क हादसे में कार सवार छह लोगों की मौत हो गयी जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि सुंदरई गांव के पास आज सुबह करीब छह बजे एक तेज रफ्तार इनोवा कार के पेड़ से टकराने से 14 लोग हताहत हो गये।

पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार को गड्ढे से बाहर निकाला और सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया जहां छह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य आठ को गंभीर हालत में बहराइच मेडिकल कालेज रिफर किया गया है।

उन्होने बताया कि कार सवार सभी लोग पंजाब के लुधियाना से यहां एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने आये थे। मृतकों की पहचान हीरा लाल (30), रामा देवी,मुकेश कुमार (30),पुत्ती लाल (30),वीरु उर्फ अमित (9) और कार चालक हरीश (42) के तौर पर की गयी है। कार चालक लुधियाना का निवासी था जबकि अन्य लोग श्रावस्ती और आसपास के जिलों के निवासी हैं।

घायलों में सुरेश कुमार (42),ननके उर्फ सुशील कुमार (35),नीतू (28),बबलू (34),सुंदरा उर्फ सरिता (30), रूही (8), लाडो (5) और नीलम (25) को उपचार के लिये बहराइच भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button