adevertisment Adevertiisment banner

पंजाब में श्रद्धालुओं को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, आठ लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल, यूपी के इस जिले के बताए जा रहें मृतक

होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर के उपमंडल गढ़शंकर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जहां श्री गुरु रविदास जी की तपोस्थली खुरालगढ़ साहिब में बैसाखी के अवसर पर माथा टेकने जा रही संगत पर बेकाबू ट्रक जा चढ़ गया। इस हादसे में 8 लोगों मौत हो गई। सभी मृतक मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल निवासी जिंदलपुर भादसों के थे। इस हादसे में एक परिवार के पांच लोग बताए जा रहे हैं।

इस हादसे में 13 के करीब यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को लोगों की मदद से सिविल अस्पताल गढ़शंकर पहुंचाया गया है। जहां पर 5 की हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआी चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। संगत देर रात पैदल ही खुरालगढ़ जा रही थी। इस बीच खुरालगढ़ की तरफ ही जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और उसने श्रद्धालुओं को कुचल डाला।

इस बारे में श्री गुरु रविदास जी की तपोस्थली के मुख्य सेवादार ने बताया कि मृतक श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले हैं। यह सारे पैदल चल रहे थे और एक ट्रक के नीचे आने से इनकी मौत हो गई। श्रद्धालु बैसाखी के अवसर गुरु रविदास जी के तपोस्थली खुरालगढ़ साहिब में माथा टेकने आ रहे थे।

घायलों में सुखदीप सिंह पुत्र गुरचरन सिंह, पवनप्रीत सिंह पुत्र जगदेव सिंह, जोबनप्रीत सिंह पुत्र सोम नाथ, विजय कुमार पुत्र राज कुमार, अवतार सिंह, संदीप सिंह, लवप्रीत सिंह, गुरसेवक सिंह, अर्श व जीती घायल हो गए। घायलों में से 7 को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जबकि 4 को गढ़शंकर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Related Articles

Back to top button