adevertisment Adevertiisment banner

UP News- जिलाधिकारी ने किया पड़या कंपोजिट विद्यालय आंगनवाड़ी केंद्र, कामन सर्विस सेंटर, आयुष्मान आरोग्य मन्दिर व हेल्थ वेलनेश सेंटर का औचक निरीक्षण

UP News-जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने मंगलवार को पड़या कंपोजिट विद्यालय आंगनवाड़ी केंद्र,कामन सर्विस सेंटर,आयुष्मान आरोग्य मन्दिर,हेल्थ वेलनेस सेंटर का औचक निरीक्षण कर विभिन्न कार्यों एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

जिलाधिकारी द्वारा कामन सर्विस सेंटर के निरीक्षण के दौरान अभिलेखों का रख-रखाव सही नहीं पाया गया और न ही तैनात कर्मी राजेश विश्वकर्मा द्वारा स्टॉक रजिस्टर सहित अन्य रजिस्टर नहीं बनाया गया था जिसपर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुये जिला पंचायत राज अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित करते हुये कहा कि 15 दिन के भीतर सभी पंचायत सहायकों को ट्रेनिंग देते हुये उनके दायित्वों को समझते हुए एक महीने के भीतर जनपद के सभी कामन सर्विस सेंटर को पूर्ण रूप से संचालित करना सुनिश्चित करे,एक महीने बाद औचक निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया गया पाया गया तो आप की जिम्मेदारी तय करते हुवे कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी जिसके जिम्मेदार आप खुद होंगे।

उन्होंने ने डीपीआरओ को निरीक्षण के अगले दिन पड़या आर आर सी सेंटर का भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए तथा जनपद में विगत 5 वर्षों में कुल रिबोर कराए गए कार्यों का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी आर जगत सांई से दूरभाष पर बात कर निरीक्षण में पाई गई कमियों की जानकारी दी एवं तत्काल अधूरे कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाने के लिए बोला गया। कंपोजिट विद्यालय के निरीक्षण के दौरान उपस्थिति रजिस्टर, खगोल विज्ञान प्रयोगशाला, पाल लैब आंगनवाड़ी केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मन्दिर व हेल्थ वेनलेस सेंटर के निरीक्षण के दौरान लगभग सभी बिंदुओं पर संतोषजनक पाया गया। जिसपर जिलाधिकारी ने संबंधित से और बेहतर कार्य करने के सुझाव मांगते हुये और बेहतर करने के दिशा निर्देश दिये।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे

 

चन्दौली से सत्येन्द्र कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button