adevertisment Adevertiisment banner

Up News- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का जनपदीय निर्वाचन जीवन राम इंटर कॉलेज मऊ में संपन्न हुआ

Up News- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा संघ का जनपदीय निर्वाचन जीवन राम इंटर कॉलेज मऊ में संपन्न हुआ । जय नारायण द्विवेदी 14वीं वार बने जिला अध्यक्ष एंव जिला मंत्री के पद पर डॉ भूपेंद्र वीर सिंह और कोषाध्यक्ष राजेश कुमार यादव एंव आय व्यय निरीक्षक के पद पर रविकांत निर्वाचित हुए।
जनपदीय अध्यक्ष ने कहा कि सभी शिक्षक साथियों को एक साथ मिलकर के संगठन को मजबूती प्रदान की जाएगी। गोरखपुर जनपद से आए हुए
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर दिग्विजय नाथ पांडेय ने बताया कि जय नारायण द्विवेदी 102 मत पाकर के अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दीनदयाल राय से 45 मतों से जीत हासिल की । डाक्टर भूपेंद्र वीर सिंह 88 मत पाकर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रामानंद यादव से 22 मतों से जीत दर्ज की कोषाध्यक्ष के पद पर राजेश कुमार यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए थे आय व्यय निरीक्षक के पद पर भी निर्विरोध रविकांत हुए हैं उपाध्यक्ष के महिला के,एकल पद पर श्रीमती अर्चना गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित हुई थी शशिकांत पांडेय, अनिल कुमार सिंह नौशाद निसार, सूर्य प्रकाश राय संजय कुमार यादव आज के चुनाव में उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए हैं ।संयुक्त मंत्री के पद पर श्री गौतम कुमार और मनोज कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए है।कार्यकारिणी में स्वामी नाथ शर्मा
भी निर्विरोध निर्वाचित हुए थे कार्यकारिणी के उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष देव भास्कर तिवारी ने सभी पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं दी । संगठन की मजबूती को प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। जिला निर्वाचन चुनाव अधिकारी के साथ गोरखपुर जनपद से ज्ञानेश राय डॉक्टर अरविंद चौरसिया आशुतोष दुबे ने सहयोग किया।
इस अवसर पर ऋषिकेश पांडेय शाश्वतानंद पांडेय
प्रमोद कुमार सिंह मृत्युंजय तिवारी सत्य प्रकाश राय संजय कुमार उपाध्याय उपस्थित रहे जीवन राम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button