adevertisment Adevertiisment banner

Up News- ग्राम पंचायत पवारा में गोवंश की दुर्दशा

Up News- विकासखंड मंझनपुर के ग्राम पंचायत पवारा में गौ संरक्षण केंद्र दुर्दशा का शिकार है और गोवंशों की दुर्दशा हो रही है ग्राम प्रधान की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है ग्रामीणों ने बताया कि एक गोवंश कई दिनों तक गड्ढे में फंसा रहा लेकिन गौ संरक्षण केंद्र की देखरेख करने वाले केयरटेकर और ग्राम प्रधान ने कोई ध्यान नहीं दिया। पुलिस में शिकायत के बाद तीन दिन बाद गोवंश को बाहर निकाला गया,लेकिन गोवंश को वहीं पर लावारिस छोड़ दिया गया, जिससे जंगली जानवर और कुत्ते उसे नोच-नोच कर खा रहे हैं।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि केयरटेकर और ग्राम प्रधान की यह उदासीनता योगी सरकार के आदेशों की अवहेलना है, जिसमें असहाय गोवंश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पशु चिकित्सा विभाग और प्रशासन की भी बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिन्होंने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है

Up News- Budget 2025: बजट में सीनियर सिटीजन के लिए TDS सीमा को किया दोगुना, यहाँ जाने पूरा टैक्स स्लैब

Related Articles

Back to top button