adevertisment Adevertiisment banner

Up News- डीएम ने प्राथमिक विद्यालय थॉभा का किया आकस्मिक निरीक्षण,दिये दिशा निर्देश

Up News-  मधूसूदन हुल्गी द्वारा शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय थॉभा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य सुचारू रूप से चल रहा था, सभी बच्चें क्लॉस रूम में ही थे। विद्यालय में तैनात 06 अध्यापकों में से 04 ही अध्यापक मौजूद पाये गये शेष 02 अवकाश पर थे। जिलाधिकारी ने बच्चां से जनरल नॉलेज से सम्बन्धित प्रश्न पूॅछा, जिसका बच्चों द्वारा सही जवाब दिया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने टैबलेट, मिड्डे-मील एवं साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओ के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देष दियें।इसी क्रम में रास्ते में पड़ने वाले ग्राम पंचायत-चक थाम्भा में जल-जीवन मिषन के तहत निर्माणाधीन पानी टंकी का भी निरीक्षण किया एवं निर्माण कार्य के सम्बन्ध में जानकारी भी प्राप्त की। जिस पर जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि पानी की टंकी का निर्माण कार्य 02 वर्ष से चल रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता, जल निगम को टंकी के निर्माण कार्य को तेजी से कराते हुए जल्द से जल्द पूर्ण कराये जाने के निर्देश दियें।

Up News- Waqf Bill 2024- वक्फ की जमीन पर खोल दें स्कूल-कॉलेज, JPC चीफ से बोले मुस्लिम शिक्षाविद और धर्मगुरु; बिल का समर्थन

Related Articles

Back to top button