adevertisment Adevertiisment banner

Up News- मंदार महोत्सव में नीतू नवगीत ने विवाह गीत गाकर बांधा समां

Up News- बांका जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित मंदार महोत्सव में बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका डॉ. नीतू कुमारी नवगीत ने पारंपरिक गीतों के माध्यम से रंग जमाया। डॉ. नीतू कुमारी नवगीत ने मंगल के दाता रउवा, कहे तोसे सजना, कोहबर गीत, विवाह गीत , गंगा गीत, भिखारी ठाकुर एवं महेन्द्र मिश्र के गीत जैसे पनिया के जहाज़ से, डगरिया जोहत ना हो और
डिम डिम डमरू बजावेला हमार जोगिया गाकर उपस्थित श्रोताओं का मन मोहा। महोत्सव में सामयिक परिवेश की ओर से लोकगायक राजेश केशरी ने जय जय भैरवी असुर भयाउनि, मधुबन ख़ुशबू देता है सागर सावन देता है, गौरिया चाँद के अंजोरिया नियन गोर बाडू हो, लाले लाले होठवा से जैसे गीत गाकर वाहवाही लूटी। अपर समाहर्ता राजीव कुमार ने डॉ. नीतू नवगीत को सम्मानित किया। मिथुन ने नाल, प्रदीप ने पैड एवं मुकेश ने आर्गन पर साथ दिया।

Up News- Ayodhya- मुख्यमंत्री से शिकायत के बावजूद सत्येंद्र सिंह पर कार्रवाई नहीं, हाईकोर्ट जाएंगे अंतरिक्ष तिवारी

Related Articles

Back to top button