adevertisment Adevertiisment banner

UP NEWS-सपरिवार महाकुम्भ पहुंचे सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव

UP NEWS- समाजवादी पार्टी के नेता आजमगढ़ लोकसभा से सांसद धर्मेन्द्र यादव सोमवार को सपरिवार प्रयागराज महाकुम्भ पहुंचकर संगम में डुबकी लगाई। सपा सांसद संगम में डुबकी लगाने के बाद स्वामी अड़गड़ानन्द के आश्रम पहुंचकर संतों से भेंट की। इसके बाद वह महाकुम्भ मेला क्षेत्र में लगी सपा संस्थापक व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे स्व. मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। धमेन्द्र यादव ने संगम में डुबकी लगाने व मेला क्षेत्र में संतों से भेंट की फोटो अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर की है।

READ ALSO-MP NEWS-मप्र हाई कोर्ट ने रील्स में बढ़ती अश्लीलता पर जताई चिंता

सपा सांसद ने एक्स पर लिखा कि आज प्रयागराज महाकुंभ मेले में पवित्र स्नान किया और देश व समाज की खुशहाली की कामना की, तत्पश्चात श्रद्धेय नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। विदित हो कि इससे पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संगम में डुबकी लगा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button