adevertisment Adevertiisment banner

Up News-आबकारी विभाग के ताबड़तोड़ छापेमारी से ,अवैध कच्चीशराब बेचने वालों में हड़कंप

Up News-आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी में
आबकारी निरीक्षक संजय कुमार श्रीवास्तव व आबकारी निरीक्षक सुश्री नेहा श्रीवास्तव द्वारा , बल्दीराय थाना अन्तर्गत बरासीन,कलखुरा नकहा, केवटली आदि स्थानों पर दबिश में, टीम द्वारा मौके पर 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुये उत्तर प्रदेश आबकारी एक्ट की सुसंगत धाराओं में 02 अभियोग पंजीकृत किये गये। टीम द्वारा मौके पर बरामद 700 किलोग्राम लहन को नष्ट किया गया l साथ ही ईट भट्ठा और आर ओ प्लांट की चेकिंग कर सुनिश्चित किया गया ।कि उक्त का उपयोग अवैध शराब के निर्माण/ उत्पादन हेतु न किया जाए। टीम द्वारा क्षेत्र के अंतर्गत विदेशी मदिरा, देशी मदिरा तथा बियर की आबकारी दुकानों पर टेस्ट परचेज भी कराया गया । दुकानों पर मदिरा की बिक्री निर्धारित मूल्य पर होते पाई गई। विक्रेताओं को पोस मशीन से ही बिक्री करने के निर्देश दिए गए।
बल्दीराय क्षेत्र में अवैध गांजा , स्मैक ,व चरस की बिक्री जोरों पर है ।सूत्रों के अनुसार क्षेत्र से ही आसपास व दराज बाजारों तथा थानाक्षेत्र से बाहर भी सप्लाई की जाती है ।जिससे नई/युवा पीढ़ी नशे के आदी होकर ,भविष्य के अंधेरे की ओर अग्रसर हैं।

Up News-Chandigarh: मुख्यमंत्री ने दयालु याेजना के तहत 3882 परिवारों के खातों में जारी किये 144.73 करोड़

Related Articles

Back to top button