adevertisment Adevertiisment banner

Up News-चौकी इंचार्ज के आतंक से कांप रहे पीड़ित नही मिलता न्याय , पीड़ित से भी वसूला जा रहा है धन फिर भी नही होता न्याय

Up News-पिपरी थाना की पुलिसिया व्यवस्था चौपट हो गई है। एक तरफ योगी आदित्यनाथ महिला शसक्तीकरण एवं नारी सुरक्षा अभियान चला कर नारी सुरक्षा का ढिढोरा पीट रहे हैं। वहीं दूसरी ओर थाना चौकी पुलिस महिलाओं का शोषण कर धन वसूली मे मस्त है और पीड़ित पुलिस की वसूली और भ्रष्टाचार से कांप रहे हैं। पिपरी थाना के लोधउर चौकी मे तैनात इमानदार चौकी इंचार्ज अतुल रंजन तिवारी इस समय आंख मूंदकर धन वसूली मे मस्त हैं।

21 दिसम्बर को औधन गांव निवासी किसी महिला को किसी पुरुष ने जमकर मारपीट किया था जिसकी शिकायत करने पीड़ित महिला चौकी पंहुची तो इमानदार दरोगा ने उस पीड़ित महिला से दो हजार रुपये घूस लेकर महिला से प्रर्थना पत्र लिया लेकिन आरोपी पर कार्यवाही करने के बजाय आरोपी से भी पांच हजार रुपये लेकर चले गए इसी तरह लगभग पन्द्रह दिन पहले इसी चौकी क्षेत्र के एक गांव मे एक महिला का पति बाहर रहता है उस महिला को पड़ोस का ही कोई पुरुष जमकर मारा पीटा था इस मामले मे भी चौकी इंचार्ज ने आरोपी से कार्यवाही न करने के लिये पांच हजार रुपये लेकर छोंड़ दिया। इस चौकी मे महिला पीड़ितों को भी न्याय संभव नही रह गया जिससे पीड़ित महिला एवं पुरुष चौकी इंचार्ज के आतंक से कांप रहे हैं।

Related Articles

Back to top button