adevertisment Adevertiisment banner

Up News- तीन दिवसीय स्काउट और गाइड प्रथम सोपान जांच शिविर का शुभारंभ

Up News- कौशाम्बी एम वी कॉन्वेंट स्कूल एंड कॉलेज कोइलहा पुरामुफ्ती में भारत स्काउट और गाइड के तत्वावधान में स्काउट गाइड तीन दिवसीय प्रथम सोपान जांच शिविर का शुभारंभ हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल के प्रधानाचार्य अभिषेक चतुर्वेदी रहे। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम आरंभ से पहले मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। जिला संगठन कमिश्नर स्काउट श्यामबाबू यादव ने मुख्य अतिथि को स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने बताया कि स्काउटिंग गाइडिंग से बच्चों को शैक्षिक, नैतिक, शारीरिक, मानसिक आदि का सर्वांगीण विकास होता है साथ ही स्काउट गाइड सेवा कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं स्काउट गाइड से अनुशासन भाईचारा व बाहरी जीवन जीने की एक कला है। श्याम बाबू यादव जिला संगठन कमिश्नर स्काउट व वैशाली सिंह गाइड कैप्टन ने स्काउट गाइड को ध्वज शिष्टाचार, नियम, प्रतिज्ञा, झंडा गीत,प्रार्थना, टोली का गठन, शैल्यूट, बायां हाथ मिलाना आदि के बारे में बताया। कार्यक्रम में स्काउट मास्टर सिद्धार्थ शुक्ला, गाइड कैप्टन प्रगति गुप्ता आदि मौजूद रहे जो बच्चों को स्काउट और गाइड के विषय मे जानकारी प्रदान कर उत्साहवर्धन किये कार्यक्रम का संचालन श्याम बाबू यादव जिला संगठन कमिश्नर स्काउट के द्वारा किया गया

Up News- New Delhi: अबू धाबी के क्राउन प्रिंस नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मिले PM Modi से

Related Articles

Back to top button