adevertisment Adevertiisment banner

UP News-100 शैय्या अस्पताल में भारी अव्यवस्था: आम आदमी पार्टी ने किया निरीक्षण, जताई नाराज़गी

UP News-आम आदमी पार्टी मऊ की टीम ने जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में घोसी स्थित टड़ियांव के 100 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में भारी अव्यवस्था पाई गई। सीएमएस समेत अधिकांश डॉक्टर अपने केबिन से अनुपस्थित मिले, जिससे मरीज़ों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

निरीक्षण के दौरान देखा गया कि मजबूर मरीज़ केवल दो उपस्थित डॉक्टरों से इलाज करवा रहे थे, जिनसे लगभग सभी को एक जैसी दवाएं दी जा रही थीं और ज़्यादातर दवाएं बाहर से लिखी जा रही थीं। अस्पताल में लेडी डॉक्टर की अनुपस्थिति और केवल तीन महिला मरीजों की भर्ती की जानकारी भी सामने आई। इसके अलावा, एक्सरे और अल्ट्रासाउंड जैसी जरूरी जांचें भी अस्पताल के बजाय बाहर करवाई जा रही हैं।

जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा कि “100 शैय्या वाला यह अस्पताल साल भर पहले करोड़ों की लागत से बना था, लेकिन अब तक यहां बुनियादी सुविधाएं भी नहीं हैं। डॉक्टरों की कमी, दवाओं की कालाबाजारी और सुविधाओं का अभाव आम जनता के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।”

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो पार्टी पूरे जनपद के सरकारी व निजी अस्पतालों का निरीक्षण कर आवाज़ बुलंद करेगी और ज़रूरत पड़ी तो आमरण अनशन भी किया जाएगा।

जिला महासचिव ए.के. सहाय ने कहा, “सरकारी अस्पतालों में दुर्व्यवस्था अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हम गरीबों और असहायों के हक की लड़ाई हर स्तर पर लड़ते रहेंगे।”

आज के इस निरीक्षण कार्यक्रम में सुशील वर्मा, अंकुर यादव, इकबाल अहमद, संजीव सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button