adevertisment Adevertiisment banner

UP News- जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 24 में पारित आदेशों के अनुपालन का किया स्थलीय निरीक्षण।

UP News- जिलाधिकारी श्री प्रवीण मिश्र ने उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 24 के तहत पारित आदेशों का मौके पर अनुपालन की वस्तुस्थिति की जांच हेतु आज तहसील मोहम्मदाबाद गोहना के ग्राम जहानियापुर का स्थलीय निरीक्षण किया।

 

इस दौरान मौके पर राजस्व निरीक्षक ओम प्रकाश मिश्रा, लेखपाल शशि शेखर, चैन मैन शिवम श्रीवास्तव द्वारा पत्थर नसब का कार्य संपन्न किया जा रहा था।ज्ञातव्य है कि धारा 24 के तहत आख्या l में देरी तथा पारित आदेशों के अनुपालन में ढिलाई के देखते हुए जिलाधिकारी ने समस्त उप जिला अधिकारियों को रबी फसल कटाई के उपरांत जांच आख्या हेतु लेखपालों को निर्देशित करने तथा धारा 24 में पारित आदेशों का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। जिला अधिकारी के निर्देशों एवं चेतावनी के कारण इस माह अब तक धारा 24 में लेखपाल एवं कानूनगो द्वारा प्राप्त कच्ची आख्या तथा आदेशों के तत्काल अनुपालन में विशेष प्रगति देखने को मिली है। इस मौके पर जिलाधिकारी ने इतनी भीषण गर्मी में भी पारित आदेशों का अनुपालन करने पर राजस्व विभाग की टीमों को बधाई दी तथा उनके कार्यों के प्रति कटिबद्धता को लेकर सराहना की। इसके अलावा निर्विवाद वरासत एवं धारा 80 में भी पिछले 8 महीने से कोई भी प्रकरण समय सीमा के उपरांत ना पाए जाने पर जिला अधिकारी द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई। जिलाधिकारी श्री प्रवीण मिश्र द्वारा उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की विभिन्न धाराओं में लंबित वादों तथा अन्य राजस्व कार्यो की गहन साप्ताहिक समीक्षा की जा रही है जिसके फलस्वरुप धारा 80 में कोई भी प्रकरण पिछले 8 माह से समय सीमा के उपरांत लंबित नहीं है तथा धारा 24 में भी रबी फसल कटाई के उपरांत लेखपाल एवं कानूनगो द्वारा जांच आख्या प्रेषित करने तथा पारित आदेशों का मौके पर तत्काल अनुपालन करने में विशेष प्रगति देखने को मिली है।

Related Articles

Back to top button