adevertisment Adevertiisment banner

Up News- 3 महीने बाद भी जन सूचना में जानकारी देने से भाग रहे अधिकारी

Up News- कौशाम्बी नेवादा विकासखंड के दरहा गांव में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित वर्ष 2022 वर्ष 2023 और वर्ष 2024 की जानकारी गांव के अभिषेक कुमार ने पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान से 3 महीने पहले जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत मांगी थी लेकिन 3 महीने बीत जाने के बाद दरहा गांव के विकास कार्यों की जानकारी देने से अधिकारी भाग रहे हैं जन सूचना अधिकार अधिनियम में जब सूचनाए उपलब्ध नहीं कराई गई तो खंड विकास अधिकारी नेवादा को भी मामले की जानकारी देते हुए जन सूचना अधिकार अधिनियम की अपील कर उनसे भी सूचना मांगी गई लेकिन धीरे-धीरे 3 महीने बीत गए हैं और ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों की तीन वर्ष की सूचनाए उपलब्ध नहीं कराई गई है शिकायतकर्ता का कहना है कि विकास योजना के नाम पर गांव में पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान ने बड़ी धांधली की है प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास में एक ही परिवार के पति पत्नी साहित कई लोगों को आवास का दोहरा लाभ दिया गया है और इस बात की जानकारी सूचना अधिनियम के जरिए अभिषेक कुमार ने अधिकारियों से मांगी थी जिसे उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है आरोप है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास देने में प्रधान और पंचायत सचिव ने मोटी रकम वसूल कर ली है जिससे प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री आवास में फर्जी वाडा हुआ है जिससे वह विकास कार्यों की जानकारी सार्वजनिक नहीं करना चाहते हैं जन सूचना अधिकार अधिनियम की सूचना मांगे जाने के 3 महीने बाद भी सूचना न उपलब्ध कराने से जन सूचना अधिकार अधिनियम आरटीआई कानून की धज्जियाँ उड़ रही है सवाल उठता है कि आरटीआई के तहत सूचना उपलब्ध कराने में अधिकारी क्यों दूर भाग रहे हैं यह बड़ी जांच का विषय है

Related Articles

Back to top button