adevertisment Adevertiisment banner

Up News- जिलाधिकारी के अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस तहसील मधुबन में संपन्न,कुल 143 शिकायतों में से 09 का हुआ तत्काल निस्तारण, 03 टीमें मौके पर भेजी गई

Up News- आज जिलाधिकारी श्री प्रवीण मिश्र के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील मधुबन में संपन्न हुआ। जनपद के अन्य तहसीलों में भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील मधुबन में संपन्न संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 143 शिकायतें आई, जिनमें से 09 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। 03 टीमें मौके पर भेजी गई। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक राजस्व विभाग से 99 ,पुलिस विभाग से 09, ग्राम विकास विभाग से 10, चकबंदी विभाग से 10 तथा शेष अन्य विभागों से संबंधित थी।

संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें तथा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करे।लापरवाही करने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संपूर्ण समाधान दिवस पर जन सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक इलामारन , उप जिलाधिकारी मधुबन, तथा समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button