adevertisment Adevertiisment banner

Up News- पूर्व प्रधान सुनील गुप्ता और दो भाइयों ने मिलकर छोटे भाई की जमीन हड़प्पा

Up News- महाराजगंज जनपद के परसा राजा ग्राम सभा में एक परिवारिक विवाद सामने आया है। मृतक मनोज गुप्ता की बेटियों का आरोप है कि उनके चाचा और पूर्व ग्राम प्रधान सुनील गुप्ता उनकी पैतृक संपत्ति हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। मामले के अनुसार, सुनील गुप्ता ने अपने पिता को फुसलाकर अपने मृतक भाई मनोज की जमीन का बैनामा अपने नाम करवा लिया। जब इसकी जानकारी मनोज की बेटियों को हुई, तो उन्होंने वर्तमान ग्राम प्रधान के साथ पंचायत बुलवाई।

पंचायत में सुनील गुप्ता ने साफ कहा कि वह अपने मृतक भाई की बेटियों को कोई हिस्सा नहीं देंगे। उनका दावा था कि सारी संपत्ति केवल तीन भाइयों के बीच बांटी जाएगी, जबकि परिवार में चार भाई हैं जिनमे मनोज 2 नंबर के लड़के थे
पंचायत में मौजूद लोगों ने मनोज की बेटियों के पक्ष में बात की और कहा कि उन्हें भी संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए। इस पर सुनील गुप्ता ने अपने पिता को कमरे में बंद कर दिया और पंचायत के लोगों से चले जाने को कहा।

मनोज की दोनों बेटियां श्वेता गुप्ता और अर्चना गुप्ता ने दुखी होकर कहा, “भगवान ने तो पहले ही हमारे पिता को छीन लिया है, अब हमारे बड़े पापा हमारी जमीन हड़प रहे हैं। अगर हमें पिताजी का हिस्सा नहीं मिला तो हम दोनों बहनें आत्महत्या कर लेंगी।” यह मामला संपत्ति विवाद का है जिसमें मृतक व्यक्ति की बेटियों के अधिकारों की लड़ाई शामिल है। ग्रामीणों ने भी इस मामले में बेटियों के पक्ष में आवाज उठाई है।

Related Articles

Back to top button