adevertisment Adevertiisment banner

Up News- बिना हेलमेट 252 सीट बेल्ट में 24 का हुआ ई चालान

Up News- पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के आदेश पर बुधवार को यातायात पुलिस द्वारा जिले भर में टू व्हीलर फोर व्हीलर वाहनों के खिलाफ चलाया गया विशेष अभियान जिसमें बिना हेलमेट 252 बाईकों के काटे गए चालान वहीं बिना सीट बेल्ट के 24 फोर व्हीलर वाहनों के हुए ई चालान ।

यातायात प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव ने बताया कि क्षेत्राधिकार राज सोनकर के नेतृत्व में जिले भर में यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया जिस क्रम में जिला मुख्यालय स्थित स्वर्ण जयंती चौक, धर्मशाला चौक, शीतला चौक, महिल तिराहा सहित अन्य चेकिंग प्वाइंटों पर चेकिंग अभियान किया गया जिसमें टू व्हीलर बाइक बिना हेलमेट के चलने वाले 252 लोगों का ई चालान वही फोर व्हीलर वाहन में बिना सीट वेट लगाए चल रहे 24 फोर व्हीलर वाहनों का ई चालान करते हुए चट्टी चौराहे पर संबंधित वाहन चालकों को गोष्ठी के माध्यम से किया गया जागरूक वही टी आई विनोद यादव ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन स्वामियों को चलना चाहिए इस मौके पर टीएसआई कृष्ण कुमार शुक्ला, राम सिंह, भारत राय, सगम सिंह, बबलू यादव, एजाज खान शाहिद आने लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button