adevertisment Adevertiisment banner

UP NEWS- नदी नहाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत

UP NEWS- जनपद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सिकरारा थाना क्षेत्र के रीठी बाजार के तीन दोस्त शनिवार को सई नदी में नहाने गए। इनमें से दो की डूबने से मौत हो गई। घटना उस उक्त हुई जब दोनों दोस्त नदी में नहाते हुए तीसरे दोस्त से वीडियो रील बनवा रहे थे और अचानक डूबने लगे।

मृतकों की पहचान अभि मोदनवाल (18) और साहिल (20) के रूप में हुई है। दोनों अपने दोस्त विशाल सोनी (19) के साथ यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।

घटना बक्शा क्षेत्र के गढ़ा सेनी गांव में हुई। विशाल के मुताबिक, अभि और साहिल ने उसे किनारे पर खड़े होकर वीडियो बनाने को कहा। दोनों ने नदी पार की। फिर दूसरी बार नदी पार करने की कोशिश में आधी नदी तक पहुंचते ही डूबने लगे।
READ ALSO-UP NEWS- बेटी का प्रवेश पत्र लेने जा रहे पिता की सड़क हादसे में हुई मौत
विशाल की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद कुछ लोग जमा हुए। गांव के सुनील कन्नौजिया ने नदी में छलांग लगाकर अभि को बाहर निकाला। उस वक्त उसकी सांस चल रही थी। फिर सुनील ने साहिल को भी बाहर निकाला, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।बक्शा पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है।

Related Articles

Back to top button