adevertisment Adevertiisment banner

Varanasi- श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे संघ प्रमुख, बाबा का लिया आशीर्वाद

Varanasi- आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत शनिवार सुबह श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विधिविधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा विश्वनाथ का दर्शन और पूजन किया। इस दौरान प्रशासन अलर्ट रहा।

Varanasi- Ghosi News: पूर्व प्रधानाचार्य श्री संजीवन पाण्डेय की पुण्यतिथि पर क्षेत्रवासियों ने दी श्रद्धांजलि, एडवोकेट सतीश कुमार पाण्डेय ने किया श्रद्धासुमन अर्पित

 

संघ प्रमुख मंदिर परिसर में लगभग 20 मिनट तक रुके और बाबा के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। दर्शन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और श्रद्धालुओं की आवाजाही पर कुछ समय के लिए नियंत्रित रखी गई।

मंदिर के पुजारियों ने उन्हें विधिवत पूजन कराया। पूजन के बाद वे कॉरिडोर का अवलोकन करते हुए मंदिर परिसर से रवाना हो गए। मोहन भागवत की इस आध्यात्मिक यात्रा को लेकर मंदिर क्षेत्र में विशेष उत्साह का माहौल रहा। संघ प्रमुख पांच दिवसीय प्रवास पर काशी में हैं।

Related Articles

Back to top button