adevertisment Adevertiisment banner

वाराणसी: जिलाधिकारी ने जी20 की प्रथम बैठक के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों को दी बधाई

वाराणसी। जी-20 सम्मेलन की आगामी बैठकों को सुचारु रूप से कराये जाने हेतु शनिवार को वाराणसी विकास प्राधिकरण कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में उपाध्यक्ष, वाराणसी विकास प्राधिकरण अभिषेक गोयल एवं नगर आयुक्त शिपू गिरी की उपस्थिति में बैठक हुई। जिसमें जी-20 सम्मेलन हेतु विभिन्न कार्यों एवं निर्धारित रूट के सौंदर्यीकरण कार्यों हेतु नामित जनपद के विभिन्न अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

बैठक में 17 से 19 अप्रैल के माध्य आहूत बैठक के लिये विभिन्न मार्गों एवं स्थलों पर किए गए कार्यों की समीक्षा की गयी। आगामी बैठक हेतु पूर्व निर्धारित रूट के अतिरिक्त अन्य रूटों का चयन किया गया तथा पूर्व निर्धारित रूट पर अवशेष कार्यों एवं नवीन चयनित रूट पर निर्धारित कार्यों को ससमय गुणवत्तापूर्ण कराये जाने हेतु नोडल अधिकारी एवं पर्यवेक्षणीय अधिकारी नामित किये गये।

जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को अपने प्रयासों से जी-20 सम्मेलन की बैठकों को सफल एवं बैठक हेतु आने वाले आगंतुकों के अनुभव को भव्य बनाने तथा काशी/बनारस की अच्छी छवि बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने जी-20 की प्रथम बैठक के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों को दी बधाई तथा निर्देशित किया कि फर्स्ट बैठक में जो कमियां रह गई है, उन्हें दूर करते हुए अगली आयोजन की तैयारी की जाए।

Related Articles

Back to top button