adevertisment Adevertiisment banner

असद और गुलाम का हुआ एनकाउंटर तो ट्विटर पर हैशटैग मिट्टीमेंमिला_दूंगा हुआ टॉप ट्रेंड

लखनऊ। उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी असद और गुलाम के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने पर सोशल मीडिया में लोगों ने योगी सरकार की सराहना की और ट्विटर पर #मिट्टीमेंमिला_दूंगा ट्रेंड करने लगा। काफी समय तक यह हैशटैग नंबर एक पर ट्रेंड करता रहा।

लोगों ने इसके माध्यम से माफिया के खिलाफ योगी सरकार की कार्रवाई का समर्थन किया और सीएम योगी के पक्ष में जमकर ट्वीट, रिट्वीट एक लाइक व शेयर किया।

मिट्टीमेंमिला_दूंगा पर देर शाम तक 23.5 हजार लोगों ने अपने रिएक्शन दिए जबकि 58.8 हजार लोगों का इस हैशटैग पर इंगेजमेंट रहा तो वहीं 78.6 मिलियन (7.86 करोड़) लोगों तक इसकी पोटेंशियल रीच रही।

इनमें #एनकाउंटर, #अतीक अहमद, #यूपी पुलिस, #यूपीएसटीएफ, #गुड्डू मुस्लिम, #असद अहमद, #बाबा, #विकास दुबे जैसे हैशटैग पर लोगों ने खूब कमेंट किए।

इसमें जहां लोग यूपी एसटीएफ की कार्रवाई की सराहना कर रहे थे तो अतीक अहमद के गुनाहों और उसके बेटे की करतूतों की चर्चा कर रहे थे।

उमेश पाल की हत्या के बाद सदन में सीएम योगी का ‘मिट्टी में मिला दूंगा…’कहते हुए वीडियो भी खूब वायरल हुआ। इस वीडियो में सीएम योगी विपक्ष के हमले का जवाब दे रहे थे। असद और गुलाम की एनकाउंटर में मारे जाने की फोटो के साथ भी लोगों ने ट्वीट किए।

Related Articles

Back to top button