adevertisment Adevertiisment banner

अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मीडियाकर्मियों को दी बधाई

नयी दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मीडिया जगत को बधाई दी।
श्री ठाकुर ने ट्वीट करके सभी मीडियाकर्मियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, “इस राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मैं अपने सभी मीडिया मित्रों को शुभकामनाएं देता हूं जो कि राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह बिना किसी डर या पक्षपात के जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता की पुन: पुष्टि का दिन है।मैं उम्मीद करता हूं कि मीडिया हमारे लोकतंत्र को आगे बढ़ाते हुए रचनात्मक भूमिका निभाएगा।”
उन्होंने कहा, “स्वतंत्र प्रेस एक स्वस्थ लोकतंत्र की नींव है। प्रेस का लोक-समर्थक मूल्यों, ईमानदारी और नैतिकता के साथ काम करने से राष्ट्र को फलने-फूलने में मदद मिलेगी।”
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी इस अवसर पर मीडिया के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। श्री खड़गे ने ट्वीट किया, “राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर, प्रेस और मीडिया के सदस्यों को शुभकामनाएं।मीडिया लोकतांत्रिक संस्थानों का रक्षक और प्रवर्तक है और इस कठिन कार्य के लिए डर और पक्षपात नहीं है।”

Related Articles

Back to top button