adevertisment Adevertiisment banner

आंध्र प्रदेश : सत्य साई जिले में बड़ा हादसा, पांच लोग जिंदा जले

अमरावती (आंध्र प्रदेश) : आंध्र प्रदेश के सत्यसाई जिले में गुरुवार को एक बड़ा हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. बताया जाता है कि सत्यसाई जिले के तादिमार्री मंडल के चिल्लाकोंडायपल्ली में एक ऑटो के बिजली के तार के संपर्क में आ जाने से गाड़ी में आग लग गई जिससे पांच लोग जिंदा जल गए. यह घटना उस समय हुई जब लोग कृषि (खेत) के काम के लिए जा रहे थे. ऑटो सवार सभी व्यक्ति गुड्डमपल्ली से चिल्लाकोंडायपल्ली जा रहे थे. घटना के दौरान ऑटो में चालक समेत 13 लोग सवार थे. हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे में चालक पोथुलैय्या के अलावा सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हालांकि आग लगने के तुरंत बाद चालक ने ऑटो को एक तरफ करने के साथ ही रेक्सीन के कवर से ढक दिया गया जिससे आग पर तुरंत काबू पा लिया गया. इस वजह से कुछ लोग बाल-बाल बच गए. घायल लोगों ने अन्य लोगों को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन उसमें उन्हें सफलता नहीं मिली. हादसे में मरने वालों में सभी महिलाएं शामिल हैं.

मृतकों की पहचान गुड्डमपल्ली और पेद्दाकोटला ग्रामीणों के रूप में हुई है. इनमें कंथम्मा, रामुलम्मा, रत्नम्मा, लक्ष्मीदेवी (गुड्डमपल्ली) और कुमारी पेद्दाकोटला की शामिल हैं. शवों को धर्मावरम सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचने के साथ राहत कार्य शुरू कर दिया. गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button