adevertisment Adevertiisment banner

उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, छह अगस्त को होगा मतदान

नयी दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी।
निर्वाचन आयोग के अनुसार उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन पत्र 19 जुलाई तक दाखिल किये जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 20 जुलाई को होगी और 22 जुलाई तक नाम वापस लिये जा सकेंगे।
आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार यदि आवश्यक हुआ तो छह अगस्त को मतदान कराया जायेगा।
उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है।

Related Articles

Back to top button